तेज रफ्तार डंपर ने खराब खड़े ट्राले को टक्कर मार दी, चौकीदार ओम सिंह की मौत जानिए पूरा मामला
परिवार का इकलौता सहारा था ओम सिंह
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: इंद्री। हैफेड गोदाम के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने खराब होकर खड़े ट्राले को टक्कर मार दी। जिससे रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पास के राइस मिल के सिक्योरिटी रूम से जा टकराया। जिससे कमरे में बैठे 50 वर्षीय चौकीदार ओम सिंह की मौत हो गई। डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ओम सिंह गढ़ी गुजरान का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिक्योरिटी रूम भी ढह गया। थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
परिवार का इकलौता सहारा था ओम सिंह
ग्रामीणों ने बताया कि ओम सिंह अपने घर का इकलौता सहारा था। उसकी आमदनी से घर का गुजर बसर हो रहा था। उसके दो बच्चे हैं। ओम सिंह की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। लोगों ने बताया कि ओम सिंह के पास पुस्तैनी दो कनाल जमीन थी। जिसमें से उसने दस कनाल भूमि गुगा मेड़ी के लिए दान में दे दी थी। स्थानीय निवासी राहुल, सुनील, जयदेव ने बताया कि करनाल यमुनानगर स्टेट हाइवे पर ओवरलोड वाहनों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। सरकार को तुरंत ओवरलोड वाहनों पर रोक लगानी चाहिए।