रेवाड़ी। रेवाड़ी बस स्टैंड चौकी में तैनात मुंशी की लाश शनिवार को एक होटल के कमरे से बरामद हुई है। उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल व सिटी एसएचओ संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, महेन्द्रगढ़ जिले के गांव गणियार का रहने वाला मनोज कुमार (38) हरियाणा पुलिस में EHC के पद पर कार्यरत था। फिलहाल उसकी ड्यूटी रेवाड़ी बस स्टैंड चौकी में बतौर मंशु लगी हुई थी। शनिवार को वह करीब साढ़े 10 बजे घर से चौकी पहुंचा था। कुछ देर बाद ही चौकी से बस स्टैंड के सामने ही आरआर होटल में आराम करने की बात कहकर निकल गया।
मनोज होटल के एक कमरे में रूका हुआ था। दोपहर तक जब वापस नहीं आया तो चौकी इंचार्ज ने मनोज को बुलाने के लिए होटल भेजा। पुलिकर्मी होटल स्टाफ के साथ दरवाजा खटखटाने लगा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो मनोज फंदे पर झूल रहा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सिटी एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उसके बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Tags: