हिसार: गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी कमली देवी उर्फ कमलेश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला अपनी भाभी रिंकू के साथ मिलकर गांजा खरीदने और बेचने का काम करती थी।

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सात नवंबर को विजय विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर एक किलो 230 ग्राम गांजा और दो लाख 49 हजार 300 रुपये की नकदी बरामद की थी। पुलिस ने मौके से रिंकू को गिरफ्तार किया था, जबकि कमली देवी फरार हो गई थी।

पुलिस ने बुधवार को तोशाम रोड स्थित आईटीआई के नजदीक से कमली देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: