पूछताछ के लिए बुलाये गए आरोपी ने थाने में पुलिस से की मारपीट, और फिर फाड़ी वर्दी
वहीं उचाना थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: हरियाणा के जींद जिले के उचाना थाना में मामले की जांच के लिए बुलाए गए एक पक्ष पर एएसआई ने मारपीट करने , वर्दी फाड़ने व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित एएसआई राममेहर ने बताया कि बैंक मैनेजर विजय ने 25 जनवरी को ऑनलाइन शिकायत देकर कुछ लोगों पर फोन पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। एएसआई राममेहर के अनुसार मंगलवार को बैंक मैनेजर के परिवार में शादी होने के कारण नहीं आया, जबकि आरोपी पक्ष पंचायत लेकर थाना पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में ही उनके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। एएसआई राममेहर के अनुसार उनका गला भी घोंटा गया। इसके बाद उन्हें उचाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अब वे मामले की शिकायत पुलिस थाना में देंगे। वहीं उचाना थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।