जनता से रिश्ता। साइबर सिटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. दरअसल देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार रोड किनारे रखे ईटों से टकरा (Car Accident In Gurugram) गई. हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालवाया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित कार रोड किनारे रखे ईटों से टकरा गई. हादसा सेक्टर 93 चौकी के इलाके में सादराणा गांव के पास हुआ. कार में कुल थे 6 लोग मौजूद थे. इसमें 5 की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल जिसका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.


Tags: