Sonipat: सेवा विस्तार पर कुलगुरु ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद
सेवा विस्तार के बाद कुलगुरु ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री का आभार जताया
सोनीपत: दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलगुरु प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का हरियाणा सरकार द्वारा कुलगुरु के रूप में सेवा विस्तार किया गया है। यह सेवा विस्तार सात सितंबर से प्रभावी हुआ है।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित हरियाणा सरकार का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे सरकार के इस विश्वास को बनाए रखेंगे और विश्वविद्यालय को शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्विमिंग पूल, हॉस्टल, अन्य भवनों एवं सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक एवं खेल के क्षेत्र में लगातार सुधारात्मक प्रयास किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना को दुरुस्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।