Sonipat: दिवाली पर नगर पालिका को विधायक से मिला तीन ट्रैक्टर व सफाई उपकरण

Update: 2025-10-20 10:41 GMT

सोनीपत: गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने दीपावली के मौके पर शहरवासियों को सफाई के लिए रविवार को अपने निजी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने देवा सोशल डेवलपमेंट सोसायटी के माध्यम से नगरपालिका को तीन ट्रैक्टर और सफाई मशीनें दी हैं। इसके साथ ही नगरपालिका के 108 सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया।

विधायक कादियान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की संख्या शहर की बढ़ती आबादी के अनुसार कम है। ऐसे में नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने स्वयं पहल की है। कादियान ने घोषणा की कि वह हर महीने दो घंटे सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान करेंगे और विशेष रूप से उन वार्डों में जाएंगे जहां नियमित सफाई नहीं हो पाती। पहले दी गई स्वीपिंग मशीन उतनी सफल नहीं रही, इसलिए इस बार ट्रैक्टरों के साथ आधुनिक सफाई मशीनें दी गई हैं, ताकि सफाई व्यवस्था में वास्तविक सुधार हो सके। मुख्य मार्गों की स्थिति पहले से बेहतर है, लेकिन कई वार्डों की गलियों में अब भी सफाई की जरूरत है, जिसे प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार से गन्नौर नगरपालिका के लिए 40-50 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की मांग की गई है। जब तक नई नियुक्तियां नहीं होतीं, तब तक वे खुद श्रमदान कर सफाई व्यवस्था में सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के बाद विधायक कादियान ने बाजार में जाकर डोर टू डोर दुकानदारों से मुलाकात की और दीपावाली की शुभकामनाएं दीं। नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, समाजसेवी अंकित मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पार्षद अजय सरोहा, सतबीर शर्मा, वरुण जैन, विकास सहरावत, सुभाष रोहिल्ला, टिंकू प्रधान, सफाई कर्मी प्रधान मुकेश सौदा, शिवनारायण सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News