Sonipat: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर इनेलो ने जताया रोष

महंगे ईंधन के खिलाफ इनेलो का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Update: 2026-06-02 05:25 GMT

सोनीपत: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को सोनीपत में प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त नेहा सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ईंधन की कीमतों में कमी करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने की। इनेलो कार्यकर्ता छोटूराम चौक पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैलगाड़ी के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।

जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन पदार्थों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम जनता का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद उद्योग-धंधे पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाए हैं, युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और किसान-मजदूर पहले से आर्थिक दबाव में हैं। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं सब्जियां, अनाज, दूध, दही और घी समेत कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। रसोई गैस महंगी होने से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हुआ है। डीजल की कीमत बढ़ने से खेती की लागत में भी इजाफा हुआ है। ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और कृषि मशीनरी चलाने का खर्च बढ़ गया है। वहीं सीमेंट, सरिया, ईंट और रेत के दाम बढ़ने से मकान बनाना भी महंगा हो गया है। परिवहन खर्च बढ़ने से व्यापार और शिक्षा क्षेत्र पर भी असर पड़ा है।

ज्ञापन में मांग की गई कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस और तारकोल की बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए करों में कमी की जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर कृष्ण मलिक, अनुप दहिया, सुरेश त्यागी, भूपेंद्र मलिक, सुरेंद्र मलिक, सुरेंद्र सिरसाड़, विजेंद्र शेखपुरा, गोपाल जाजी, बलवान नंबरदार, प्रदीप दहिया, मास्टर बिट्टू राठधना, ओमप्रकाश गोयल, सतपाल गोयल, आनंद खत्री, विकास मलिक, राजेंद्र गौड़, इशू दहिया, तारीफ नरवाल, राजू धानक, अशोक राणा, प्रदीप सरोहा, रामनिवास, भूपेंद्र राठी, राजबाला गहलावत, पूनम रोहिल्ला, सेठा प्रजापति अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News