सोनीपत: पति ने की पत्नी की जहर देकर हत्या

Update: 2022-03-06 13:41 GMT

भिवानी के मोहल्ला पड़ाव पतराम गेट निवासी मुरारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बड़ी बहन सुमन की शादी करीब 16 साल पहले चौपड़ा कॉलोनी गोहाना निवासी साहब सिंह के साथ हुई थी। फिलहाल वह एक लड़का-लड़की की मां थी। बहन सुमन का पति साहब सिंह नशा करने का आदि है। पिछले महीने 5 फरवरी को उसके छोटे भाई संदीप की शादी थी। उसे ससुराल से शादी में गाड़ी मिली थी। उसके बाद से साहब सिंह ने सुमन पर मायके से गाड़ी लेने या पैसे लेने का दबाव बनाया। इसी को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार को शाम 07.30 बजे बहन सुमन का उसके पास टेलीफोन आया और उसने बताया कि पति साहब सिंह ने उसके साथ मारपीट की है और जहर खिला दिया है।

मुरारी का आरोप हे कि उसकी बहन सुमन की हत्या उसके पति साहब सिंह ने जहर देकर की है। पुलिस ने साहब के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोगों को सौंप दिया। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->