Sonipat: खेत में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Update: 2024-07-05 13:20 GMT
Sonipat सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति का गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोनीपत में स्थित गांव नाहरा की है। जहां धान के खेतों में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना खेतों में काम करने आए किसानों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त गांव मंडोरा निवासी सोनू के रूप में हुई है।
सोनू टहलने के लिए सुबह 4 बजे घर से बाहर खेतों की तरफ को निकला था। लेकिन सोनू वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने सोनू की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान परिजनों को नाहरा गांव में शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद शव की पहचान परिजनों ने सोनू के रूप में की। पुलिस ने बताया की व्यक्ति को गला दबा कर मारा गया है। सोनू के गले में उसी की ही शर्ट बंधी मिली थी। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले थे।
जिससे पुलिस ने अंदाजा लगाया की सोनू ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया होगा लेकिन वह बिफल रहा। सोनू के कान से खून निकल रहा था। इसके अलावा शरीर चोट के निशान भी है। शरीर पर मिट्टी भी लगी हुई थी। पुलिस को खेत में शव होने की सूचना किसान बलविंदर ने दी थी। किसान ने बताया की वह सुबह जब खेत पर पहुंचा तो खेत में शव देख कर वह दंग रह गया और तुरंत सरपंच ओर पुलिस आदि को खेत में शव होने की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। हत्या के आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं।लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Tags:    

Similar News

-->