Sirsa: दो पक्षों में तनाव, बीच-बचाव करने वाले पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Update: 2025-04-11 12:57 GMT
Sirsa सिरसा: हरियाणा के सिरसा में दो पक्षों में विवाद होने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल हुए व्यक्ति ने मामले के खिलाफ शिकायत दी और मामला दर्ज करवाया। व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित के पेट ओर पीठ पर गहरे घाव आए है। घायल को फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस को शिकायत देते हुए चितरगढ़पत्ति गांव निवासी मिर्ज़ा ने बताया कि उसके सालों ने उस पर हमला किया है। जब वह अपने चचेरे भाई नरेश को बचाने गया तो शाहपुर बेगू निवासी करनजीत और अंग्रेज उस समय नरेश के साथ गली–गलौज कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर मिर्ज़ा ने बीच–बचाव करने की कोशिश की तो उस पर ही हमला कर दिया गया।
मिर्ज़ा निजी तौर पर काट चलता है। वह बारात की बुकिंग होने पर गाड़ी लेकर गांव शाहिदावली गया हुआ था। जिसके बाद जब वह वापस आ रहा था तो उसे मामले की सूचना मिली। सूचना मिलने कर वह अपने घर न जाकर वापस कार को मोड शाहपुर बेगू गांव के लिए चल दिया।
गांव पहुंच कर देखा कि दोनों साले उसके चचेरे भाई के साथ झगड़ा कर रहे है। घटनास्थल पर पहुंच कर मिर्ज़ा सभी को समझाने लगा कि झगड़ा मत करो। मिर्ज़ा के समझाने पर गुस्से में आग बबूला हो कर करनजीत और अंग्रेज ने गातरमुना हथियार से मिर्ज़ा की पीठ ओर पेट पर वार करने लगा। इस प्रहार से मिर्ज़ा घायल हो गया।
मिर्ज़ा की चीख–पुकार सुनकर नरेश ने आकर मिर्ज़ा को बचाया और मिर्ज़ा की ही कार से उसे अस्पताल ले कर पहुंचा। जहां सिविल अस्पताल में मिर्ज़ा को भारती करवाया गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना पुलिस भी मौके पर मामले की सूचना मिलते ही पहुंचीं। पुलिस को बयान देते हुए मिर्ज़ा ने बताया कि नरेश और उसके सालों का पहले से ही विवाद चल रहा था। हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला किया है।
Tags:    

Similar News