Sirsa: रोडवेज कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
सिरसा: हरियाणा के परिवहन मंत्री के वादा खिलाफी के विरोध में गुरुवार को रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा रोडवेज डिपो परिसर में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया और जीएम को ज्ञापन सौंपा। डिपो प्रधान रिछपाल संधू ने कहा कि रोडवेज विभाग में चालक, परिचालक, हेल्पर, मैकेनिको के खाली पड़े हजारों पद पर भर्ती करवाने एवं कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी आगामी पांच सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान रिछपाल संधू ने कहा कि परिवहन मंत्री कर्मचारियों से किए गए वायदे पर अमल नहीं कर रहे है। उन्होंने ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि देना, जोखिम वाली ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना, चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर पदोन्नति देना शामिल है। इसके अलावा 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने, 2018 में भर्ती कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने तथा सभी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
उन्होंने कहा कि घाटे का सौदा साबित हो रही इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था को समाप्त किया जाए, कर्मचारियों को पहले की तरह अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए, कार्यालय सहायकों के पदों में बढ़ोतरी कर लिपिकों की पदोन्न। कर्मचारी प्रदेश भर के सभी डिपो में परिवहन मंत्री की वादा खिलाफी के खिलाफ एवं अपनी मांगे मनवाने के लिए पांच सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे।