सिरसा: सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में हरियाणा की उन बेटियों की प्रेरणादायक कहानियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्होंने खेल, शिक्षा, सुरक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी भी सांझा की गई है। इस प्रदर्शनी में महिला शक्ति द्वारा शिखर को छूने और अवसर मिलने पर खुद को साबित करने की कहानी नवीनतम विभिन्न तकनीकी माध्यमों के साथ दिखाया गया है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान किया और यह प्रदर्शनी 10 मार्च तक चलेगी।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रदर्शनी को विभिन्न राज्यों से विश्वविद्यालय में पहुंचे युवाओं ने प्रदर्शनी देखी और इसकी सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी अनुभव से प्रदर्शनी को आधुनिक और इंटरएक्टिव स्वरूप मिला है, इससे युवाओं और विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि आज बेटियां खेल, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रही हैं।

सरकार की नीतियों, समाज के सहयोग और प्रतिभा के बल पर हरियाणा आज प्रदर्शनी में म्हारी बेटियां-म्हारा गौरव थीम के माध्यम से हरियाणा की प्रतिभाशाली बेटियों की सफलता की कहानियों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला से लेकर राष्टï्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली दीपा मलिक, साक्षी मलिक, संतोष यादव, भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर पद्मश्री सविता पूनिया, महिला कबड्डïी खिलाड़ी पूजा हथवला, शूटिंग एथलीट पलक गुलिया, बॉक्सिंग खिलाड़ी जैस्मिन लंबोरिया, मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा, महिला पहलवान सरिता मोर, हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल, मुक्केबाज स्वीटी बूरा, महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा, रानी रामपाल, शूटर सुरुचि फोगाट, मुक्केबाज नीतू घनघस और जैसी खिलाडिय़ों की प्रेरक यात्राओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इन बेटियों की उपलब्धियां न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं और वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Tags: