सिरसा: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने शहर सिरसा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक रजत कुमार को आठ ग्राम, ईशु कुमार सात ग्राम, अर्शदीप सिंह सात ग्राम, दिनेश को छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के गांव शाहपुर बेगू से बाइक सवार दो युवकों को छह ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा डबवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी मामले में मुख्य तस्कर सुरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओढां क्षेत्र से बीते दिवस संदीप सिंह को नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि संदीप सिंह को सुरजीत सिंह ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई की थीं।

पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Tags: