Haryana: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कुरुक्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान बीज और कीटनाशकों के तीन नमूने घटिया पाए हैं।यह जांच विभाग द्वारा किसानों को बाजार में गुणवत्तापूर्ण बीज और कीटनाशक उपलब्ध करवाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार औचक निरीक्षण के दौरान 111 नमूने लिए गए, जिनमें 21 उर्वरक, 30 कीटनाशक और 60 बीज के नमूने शामिल हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।72 नमूनों के परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिनमें से तीन नमूने - एक कीटनाशक और दो बीज के - घटिया पाए गए। शेष नमूनों के परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुए हैं।गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक शीशपाल, उपमंडल अधिकारी कृषि जितेंद्र मेहता और सहायक पौध संरक्षण अधिकारी अनिल चौहान की टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं।