Haryana हरियाणा : रोहतक में सुमित हत्याकांड के दो प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया। इस हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का कारण सामने आया है।
आरोपी साहिल ने दोस्तों के साथ मिलकर सुमित की हत्या की योजना बनाई और उसे मार डाला। पुलिस के मुताबिक, सुमित और साहिल पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन साहिल को अपने शक के कारण सुमित से नाराजगी हो गई थी।
इसके बाद साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की और शव को एक निजी अस्पताल में फेंक दिया। मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज होने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि उसका शव अस्पताल के एक कोने में पड़ा है। मामले में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।