Yamuna Nagar यमुनानगर: सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा अग्रसैन चौंक के पास हुआ। बुजुर्ग स्कूटी पर जा रहा था और ट्रक घसीटते हुए उसे काफी दूर ले गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान लालद्वारा मंदिर कालोनी निवासी 67 वर्षीय जगीर सिंह के नाम से हुई।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसी काम से जा रहा था। अग्रसैन चौंक पर एक ट्रक आया और उसकी एक्टिवा को घसीटता हुआ ले गया और बुजुर्ग को कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिस बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हुई है वह हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार जोगा सिंह के छोटे भाई हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। शोक की इस घड़ी में उनके निवास पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Tags: