अपनी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने जमकर किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-04-27 13:43 GMT

हरयाणा न्यूज़: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन तालमेल कमेटी के आह्वान पर बुधवार को सेवानिवृत कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंच मांगों को लेकर ज्ञापन नगराधीश दर्शन यादव को सौंपा। प्रदर्शन से पहले रिटायडर्ट कर्मियों ने जाट धर्मशाला में बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता किताब सिंह भनवाला, अजीत सिंह नेहरा, छाजूराम नैन, राजकुमार श्योकंद, मिया सिंह खटकड़, खजान सिंह, कुलदीप सिंह गोयत, सूरजभान अलेवा, जोरा सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजभूषण गोयल, प्रेमसिंह, महेंद्र जागलान आदि मौजूद रहे। इस बैठक में पहले रिटायर्ड कर्मियों का सांझा मोर्चा बनाने पर विचार किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिला व राज्यस्तर पर सभी रिटायर्ड कर्मियों का एक सांझा मोर्चा बनाया जाएगा। किताब सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई संज्ञान नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि 65-70-75 वर्ष की आयु के बाद क्रमश: 05, 10, 15 प्रतिशत बेसिक पैंशन में बढ़ोत्तरी की जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों की मुफ्त ट्रेवलिंग सुविधा को बहाल किया जाए। बिजली व पुलिस विभाग से सेवानिवृत कर्मचारियों को पहले वाली सुविधाए जारी रखी जाए। मेडिकल भत्ता 1000 रुपये से बढ़ा तीन हजार किया जाए व सभी जिलों में पैनल अस्पतालों की सुविधा दी जाए।

पेंशन कोम्युटेशन की एक मुशत ली हुई धन राशि को 15 वर्ष की बजाए 12 वर्ष पहली वाली ही रखी जाए। पेंशनर की विधवा, आश्रित को चार वर्ष में मिलने वाली एलटीसी प्रदान की जाए। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू हो। 30 जून को रिटायर्ड हुए सभी कर्मचारियों को एक वार्षिक वृद्धि का लाभ देते हुए उनकी पेंशन का पुन: निर्धारण किया जाए। 18 महीने के डीए, डीआर का बकाया एरियर का भुगतान हो। पेंशन पर इनकम टैक्स न लगाया जाए। पेंशन की डीए की किश्त प्रदेश के कर्मचारियों के साथ जारी की जाए। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्रदान करने में आमदनी की कोई शर्त न लगाई जाए। पैंशन रिविजन की विसंगतियों को दूर किया जाए।

Tags:    

Similar News

-->