Sonipat सोनीपत: सोनीपत बसअड्डे पर मुख्यालय ने 5 नई बसें भेजी हैं जिनकी कागजी कार्रवाई पूरी होते ही वे सड़कों पर उतरेंगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 221 बसें चल रही हैं जिनमें एसी और मिनी बसें भी शामिल हैं। ई-बसें सिंघु बॉर्डर तक चल रही हैं। परिचालकों की कमी एक चुनौती है लेकिन चालकों की उपलब्धता पर्याप्त है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देना रोडवेज की प्राथमिकता है।
बस अड्डा में मुख्यालय की तरफ से पांच सामान्य बसें भेज दी गई हैं। बस अड्डा में इस बसों की औपचारिकता पूरी करने शुरू कर दी है। बसों के कागजात पूरा कर जल्द ही इन बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध होगी।
जून व जुलाई मेंं बस अड़्डे में 24 नई बसें पहुंची थी, जिसमें नौ एसी व 15 सामान्य बसें भी शामिल हैं। नई बसों को संचालन होने से यात्रियों को फायदा मिल रहा है, साथ ही अधिक यात्रियों वाले रूटों पर भी बसों की संख्या को बढाया जाएगा, इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।