Gurugram.गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग के साथ ही एयरपोर्ट सुरंग का ट्रायल तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन दो कमियां महसूस की गईं। सुरंगों में वाहनों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय है, लेकिन कुछ वाहन इससे भी अधिक गति से गुजर रहे हैं। यही नहीं वाहनों की तेज गति के कारण सुरंगों के अंदर धूल का गुबार बन रहा है। दोनों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

इसे देखते हुए सुरंगों में जगह-जगह रंबल स्ट्रिप लगाई जाएंगी, खासकर जहां मोड़ हैं, वहां धूल बनने से रोकने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। दोनों पर शनिवार से ही काम शुरू कर दिया गया है। खासकर सुरंगों की रेलिंग पर रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे यह पता चल सकेगा कि सुरंग कहां से मोड़ रही है।


Tags: