Chandigarh चंडीगढ़: शंभू थाने के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पंजाब पुलिस ने सोमवार सुबह एहतियातन कार्रवाई करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। किसानों की योजना मंगलवार को प्रदर्शन करने की थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही पुलिस ने हाईवे और लिंक रोड्स पर विशेष नाके लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी।

मलेरकोटला, लुधियाना, खन्ना और रायकोट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सख्त निगरानी की गई। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को सुबह 4 बजे घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो साझा किया।

पुलिस ने इस कार्रवाई को सामान्य सुरक्षा कदम बताया, जबकि किसान संगठनों ने इसे दमनकारी बताया है। बताया जा रहा है कि जिले में कम से कम छह किसान नेताओं को घर में ही रोका गया

Tags: