डाडम पहाड़ हादसे में पुलिस ने 42 दिन बाद एक आरोपी को किया गिरफ्तारी, पढ़े पूरी खबर

मालूम होगा कि एक जनवरी को सुबह डाडम पहाड़ी में अचानक ऊपर से पत्थर की बड़ी-बड़ी शिलाएं खिसकने से बड़ा हादसा हो गया था

Update: 2022-02-12 15:38 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेसक: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में हुए डाडम हादसे में 42 दिन बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक जनवरी को हुए डाडम पहाड़ खिसकने के हादसे में पांच मजदूरों की जान गई थी। जबकि इस मामले की सिवानी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी ने आरोपी डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है।

मालूम होगा कि एक जनवरी को सुबह डाडम पहाड़ी में अचानक ऊपर से पत्थर की बड़ी-बड़ी शिलाएं खिसकने से बड़ा हादसा हो गया था। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं, आधा दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद धर्मबीर सिंह ने खनन पर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी डाडम पहुंचे और सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इनके अलावा पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी, आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, टीएमसी नेता अशोक तंवर सहित अनेक नेताओं ने भी खनन पर सवाल खड़े किए।
जिसके बाद मामला काफी गर्म रहा। इसी बीच प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया। इसके अलावा भी विभिन्न कमेटियां अलग-अलग जांच व सर्वे में जुटी हैं। एक माह तक बंद रहे खनन कार्य के बाद 31 जनवरी को डाडम पहाड़ी में खनन कार्य फिर शुरू कर दिया गया था।
पुलिस ने किया था मामला दर्ज 
डाडम पहाड़ हादसे में पुलिस ने विभिन्न धाराओं 304 पार्ट-2, 308, 427, 72 सी माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की एसआईटी मामले की जांच कर रही है। घटना के 42 दिन बाद पुलिस ने डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जिस पिट में हादसा हुआ था, उसके आरोपी डाडम निवासी सुनील ने गोवर्धन माइंस से एग्रीमेंट किया हुआ है। उस पिट को सुनील द्वारा चलाया जा रहा था। मामले में गिरफ्तार सुनील को अदालत में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। 
Tags:    

Similar News

-->