पेपर सॉल्वर गैंग का 1 लाख का इनामी मुख्य हैकर और लैब संचालक गिरफ्तार

सोनीपत एसटीएफ ने पेपर सॉल्वर गैंग के एक लाख के इनामी मुख्य हैकर और लैब संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2022-02-27 10:34 GMT

सोनीपत एसटीएफ ने पेपर सॉल्वर गैंग के एक लाख के इनामी मुख्य हैकर और लैब संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने पलवल के गांव अतरचटा के राज सिंह उर्फ राज तेवतिया उर्फ काली व भिवानी के गांव मदाना के सचिन को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

सरकारी नौकरी के लिए पेपर सॉल्व करने का जाल हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों में फैला है। इस गिरोह ने 19 लैब बनाई हुई थी। मुख्य हैकर रूस से लैब हैक कराता था। एक लैब हैक करने के लिए वह 40 लाख रुपये लेता था। इसमें से 20 लाख रुपये रूस के हैकर को देता था। आरोपी 2017 से रोबिन के गिरोह से जुड़ा था। चिन ने चार-पांच लैब में हिस्सा डाल रखा था। मुखर्जी नगर में तैयारी करते हुए रोबिन इस गिरोह के संपर्क में आया था।


Tags:    

Similar News

-->