नीर सिंह ने बताया कि गांव नागलखेड़ी का रहने वाला है। वह पेशे से डेयरी संचालक है। वे चार भाई थे। तीन बड़े भाइयों की मृत्यु हो चुकी है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। 11 मार्च की शाम करीब साढ़े 5 बजे वह विकास नगर स्थित डेयरी में वह भैसों का दूध निकाल रहा था।

प्रॉपटी विवाद के चलते वहां बडे़ भाई बलबीर का लड़का अमित आया। वह गली में ही खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज सुनने के बाद वह बाहर आया तो अमित उसे देखकर प्लॉट विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी झगडे़ में अमित ने मौका पाकर अपने हाथ में लिया हुआ चाकू उसके पेट में दाहिनी तरफ मार दिया। झगड़े की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ इक्ट्‌ठी हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

Tags: