Panchkula: नायब सरकार ने बढ़ाया अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल, जन्मदिन पर मिला उपहार
पंचकूला: वर्ष 1990 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी हरियाणा के मुख्य सचिव बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है।
21 जून को अनुराग रस्तोगी की जन्म तिथि है और वे 60 साल की आयु पूरी कर लेंगे। केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने उन्हें 60वीं जन्म तिथि पर सेवा विस्तार का तोहफा दिया है। 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे रस्तोगी को 10 दिन पहले ही एक साल के लिए सेवा विस्तार मिल गया है।