पलवल। पलवल में डिटेक्टिव शाखा ने डकैती के मामले में 12 साल से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश मर्डर  मामले में भगौड़ा घोषित को गिरफ्तार किया. आरोपी पर डकैती मामले में राजस्थान पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है. पुलिस  ने आरोपी को कोट गांव के निकट से गिरफ्तार कर अवैध हथियार भी बरामद किया है. जिसके संबंध में बहीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है.
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी रामबीर ने बताया कि 18 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि कोट गांव के बस स्टैंड पर एक युवक अवैध हथियार सहित खड़ा है. पुलिस  ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया. आरोपी की पहचान मीठाका गांव निवासी नसरूद्दीन के रूप में हुई. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ. आरोपी का जब आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि वह राजस्थान के थाना शाहपुरा में दर्ज एक डकैती के मामले में पिछले 12 साल से फरार है, जिसके चलते राजस्थान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है. वहीं, हथीन थाना में वर्ष 2011 में एक मर्डर के मामले में अदालत से भगौड़ा घोषित है. डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने इसकी सूचना राजस्थान  पुलिस  व हथीन थाना पुलिस  को दे दी है.
Tags: