Chandigarh.चंडीगढ़: डेरा बस्सी-रामगढ़ रोड पर आज सुबह ट्रैक्टर-ट्रेलर की चपेट में आने से 37 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक सुमित शर्मा पंचकूला का रहने वाला था और लालरू में एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट था। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने ऑफिस जा रहा था, तभी मुबारिकपुर के पास पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुमित के परिवार में उसकी पत्नी और चार साल का बेटा है। पुलिस ने डेरा बस्सी उपमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया।