Haryana.हरियाणा: शनिवार को शहजादपुर के मार्केट कमेटी ऑफिस के पास झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि कुछ फंस गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान राधा देवी (60) के रूप में हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।