दहेज़ मांगने को लेकर ओलंपियन की बहन को मारपीट कर घर से निकाला, जानिए पूरा मामला

Update: 2022-07-26 09:53 GMT

सोनीपत क्राइम न्यूज़: ओलम्पिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी की बहन से दहेज के लिए मारपीट, छेड़खानी और मारपीट कर घर से बाहर निकलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके भाई को मिली 6 करोड़ की इनाम राशि में से 3 करोड़ रुपए भी मांगे थे। इसके अलावा अपने जेठ पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहालगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाले गांव की महिला ने पुलिस शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर, 2012 को रोहतक के एक गांव युवक से हुई थी। उसका पति हरियाणा पुलिस में है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालजन उसको मानसिक व शारीरिक तौर से तंग और परेशान करने लगे। सास व जेठानी लंबी गाड़ी लाने के लिए ताने देने लगी। सोने के गहने भी मांगे गए। उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की जाने लगी। आरोप लगाया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। जेठ उसे वीडियो काल करनी करता था। वह फोन पर उसे गंदी गालियां देता। उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो पति ने ससुरालजनों के उकसाने पर उसके साथ ही मारपीट की। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मारपीट की सूचना दी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं होने दी। इसके बाद उसे और ज्यादा परेशान किया जाने लगा।

भाई ने सोना जीता था मांगे 3 करोड़: शिकायत में महिला ने बताया कि उसका भाई ओलिंपियन है। उसने ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। आरोप है कि इसके बाद उस पर दबाव बनाया कि हरियाणा सरकार ने उसके भाई को 6 करोड़ रुपए की जो इनाम राशि दी है, उसमें से 3 करोड़ रुपए दो। इसको लेकर उसे तंग और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके भाई ने पति को गाड़ी के लिए 10 लाख रुपए दिए।

24 को मारपीट कर निकलाई: महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने 24 जून को उसको बुरी तरह से मारा पीटा और चोट पहुंचाई तथा धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उसने नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया। इसके बाद वह मायके आ गई। आरोप लगाया की उसकी सोशल साइट भी हैक कर रखी है।

शिकायत के आधार पर महिला के पति, जेठ, सास और जेठानी के खिलाफ धारा 323, 354, 406, 498A IPC के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र, जांच अधिकारी

Tags:    

Similar News

-->