Nuh नूह: हरियाणा के नूंह से गुजर रही कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कार ट्रक से टकरा कर पलट गई। कार के पलटने के कारण उसमें आग लग गई। जिसमें कार में मौजूद व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। मामला दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का है। जहां देखते ही देखते व्यक्ति कार में ही जल गया।
मौके पर राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ओर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी। लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंच पाती व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। कार मे लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शी हसीन खान ने बताया कि वह ट्रक चालक है। और बीती रात सड़क पर काफी जाम था। जिस कारण वह ट्रक से उतरा और आगे जाकर देखा तो एक दुर्घटनाग्रस्त कार आग में धूं – धूं कर के जल रही थी। कार चालक कार में ही जल चुका था। मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही थी।
हादसा मंगलवार को देर रात दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक वैगनार कार फिरोजपुर झिरका से आ रही थी और गांव उजीना की तरफ करीब 5 किलोमीटर आगे ही गई होगी, की वह हादसे का शिकार हो गई। कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते वह पलट गई। कार के पलटते ही उसमें आग लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थी, कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। पुलिस को आने में 10 मिनिट का समय लगा होगा। लेकिन तब तक कार चालक की मौत हो गई। और कार भी जलकर खाक हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।