NIA court: जाली नोट मामले में दो व्यक्तियों को सश्रम कैद की सुनाई सजा

Update: 2024-06-08 07:25 GMT
Haryana हरियाणा : हरियाणा के पंचकूला में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक विशेष अदालत ने गुरुग्राम में जाली भारतीय नोटों की जब्ती से जुड़े एक मामले में दो व्यक्तियों को सश्रम कैद की सजा सुनाई।शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, NIAद्वारा प्रस्तुत किये गए साक्ष्य की पड़ताल के बाद, अदालत ने बुधवार को कासिम को पांच साल 15 दिन की सश्रम कैद की सजा सुनाई तथा 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
इसमें कहा गया है कि दूसरे आरोपी नज्मुद्दीन उर्फ नज्मू को चार साल 10 दिन की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई तथा 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, इसके साथ ही इस साल जाली notoके मामलों में दोषी करार दिये गए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर छह हो गई है।
Tags:    

Similar News

-->