New Tehri: समिति ने जनप्रतिनिधियों के घेराव की बनाई रणनीति
समिति ने किया जनप्रतिनिधियों के घेराव का ऐलान
नई टिहरी: नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन अनवरत जारी है। समिति से जुडे़ लोग मांग के समर्थन में शनिवार को 13 वें दिन भी बौराड़ी गणेश चौक में क्रमिक अनशन पर डटे रहे। मेडिकल कॉलेज का जीओ जारी न होेने तक उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। मांग के समर्थन में ऋषभ पांडेय, मनीष पंत क्रमिक अनशन पर बैठे ।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति समिति सदस्य जीतराम भट्ट, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, देवेंद्र नौडियाल, अमित पंत सत्याग्रह पर बैठे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा पूर्व में दो मुख्यमंत्रियों की ओर से की जा चुकी है, लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने इसे लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों और विस्थापितों के हितों की भी लगातार अनदेखी की जा रही है। 15 सितंबर से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसमें जिले में आने वाले जन प्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।