Bhiwani मनीषा केस में वॉट्सऐप से नया सबूत, मौत से पहले दोस्त से की चैटिंग

Update: 2025-08-20 18:08 GMT

Haryana हरियाणा : भिवानी में मनीषा की मौत के मामले में जजपा नेता विजय गोठड़ा ने दावा किया है कि मनीषा की मौत से पहले उसकी अपने दोस्त से लंबी चैट हुई थी जिसमें सुसाइड नोट जैसे ही शब्द थे। उन्होंने सुसाइड नोट की लिखावट मनीषा के नोट्स से मिलने की बात कही।

मनीषा की मौत के मामले में जजपा नेता एवं आंदोलन कमेटी के सदस्य विजय गोठड़ा ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मौत से पहली वाली रात मनीषा की अपने एक दोस्त के साथ वॉट्सऐप पर लंबी चैट हुई थी। यह चैट रात दस से लेकर देर रात करीब दो बजे तक हुई।

चैटिंग में उसी तरह के रोमन शब्दों का प्रयोग किया हुआ है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ है। रोहतक में पोस्टमार्टम कराने वाले दिन उनके साथ दो विशेषज्ञ भी थे जिन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पूरी तरह समझा और स्वजन व कमेटी को जानकारी दी।

Tags:    

Similar News