नारनौल: जिले में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने बताया कि इस विशेष दिवस पर संविधान में निहित मूल्यों और लोकाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज जिले में सामूहिक वाचन के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किए गए।
उन्होंने सभी नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे इस शुभ अवसर पर अपनी गतिविधियां इस वेबसाइट पर अपलोड कराएं। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।