Rewari रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के नैनसुखपुरा गांव के रहने वाले 53 साल के महेश की कथित तौर पर गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में, महेश के चचेरे भाई दिनेश ने कहा कि कल रात लाठी-डंडों से लैस गांववालों के एक ग्रुप ने महेश और उसके परिवार वालों पर उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में महेश की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, भाई और भाई की पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। DSP (कोसली) विद्यानंद ने कहा कि पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही है।