Haryana हरियाणा : मोदीनगर में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर उसे एडिट किया और महिला से तीन लाख रुपये की मांग की। बदनामी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।