Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम 1 जून से अपने कर्मचारियों के वेतन को आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) से जोड़ेगा। इसमें नियमित, संविदा, आउटसोर्स और फील्ड स्टाफ सहित सभी एमसी कर्मचारी शामिल होंगे। एमसी कमिश्नर अमित कुमार की अध्यक्षता में आज हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सभी कर्मचारियों को NIC के AEBAS पर रजिस्टर करना होगा। व्यक्तिगत स्मार्टफोन पर आधारBAS/आधारफेसआरडी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से NIC के फेशियल ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके उपस्थिति दर्ज की जाएगी।