Karnal में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Update: 2025-05-16 09:37 GMT
Karnal करनाल: करनाल में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई है। मामला भोला खालसा गांव का है। जहां। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति पर मृतका के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान टिकरी गांव निवासी कविता के रूप में हुई है। कविता का विवाह भोला खालसा गांव निवासी अनिल के साथ 10 वर्ष पूर्व हुआ था। इस शादी के कविता के दो बच्चे है। कविता के मां–बाप ने बताया कि अनिल ने कविता के आत्महत्या करने की सूचना दी थी।
सूचना मिलतेभी परिजन गांव भोला खालसा के लिए निकल गए थे। लेकिन जब वहां पहुंचे तो देखा कि शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप गया। परिजनों ने बताया कि ससुरालियों का व्यवहार बहुत ही अजीब था। और शव को देखकर आत्महत्या की जगह लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या की है।
शादी के तीन वर्षों बाद ही दोनों के बीच लड़ाई–झगड़े होने लगे थे। अनिल कविता के साथ अक्सर झगड़े करता था। इसके अलावा उसे मारता–पीटता भी था। अनिल पहले भी कई बार कविता को जान से मारने की धमकी दे चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी। मृत्यु के असल कारणों का पता रिपोर्ट के बाद ही लग सकता है।
Tags:    

Similar News