अंबाला। अंबाला जिले में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता की बड़ी बहन टीना ने बताया कि उसकी छोटी बहन को उसका पति गौतम, सास और ससुर काफी समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। जबकि उसका पति गौतम नशे का आदी है।

इन सब से तंग आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। टीना ने बताया कि गौतम उसके पति विशाल का दोस्त था। अस्पताल में तान्या की गौतम से मुलाकात हुई थी। तभी से वे एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: