Chandigarh.चंडीगढ़: राजकोट (गुजरात) में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए यूनियन टेरिटरी क्रिकेट एसोसिएशन (UTCA) ने स्थानीय टीम का चयन कर लिया है। एक बार फिर टीम का नेतृत्व मनन वोहरा करेंगे. टीम 24 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम में मनन वोहरा (कप्तान), अर्जुन आजाद, अर्सलान खान, अंकित कौशिक, तरणप्रीत सिंह, संयम सैनी, निखिल ठाकुर, तुषार जोशी, संदीप शर्मा, जगजीत संदू (उप कप्तान), रोहित ढांडा, हरतेजस्वी कपूर, निशुंक बिड़ला, विशु कश्यप और हार्दिक चौधरी शामिल हैं। स्टैंडबाय खिलाड़ी चिरागवीर ढींढसा, हरजीत सिंह, कार्तिक सांडिल, शिवम भांबरी, राज अंगद बावा, निपुण शारदा और अभिषेक सैनी हैं।