Hisar.हिसार। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देश पर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत हिसार पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तथा पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट

मोटरसाइकिलों पर अंकुश लगाने के साथ ही आमजन को सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले रास्तों पर बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखों की आवाज निकालने से होने वाली परेशानी से राहत दिला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हिसार पुलिस की क्यूआरटी पुलिस टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने पर एक मोटरसाइकिल चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 35 हजार रुपए का चालान कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।


Tags: