महेंद्रगढ़: 55 हजार प्रॉपर्टी कार्ड महेंद्रगढ़ जिले के 343 ग्राम पंचायतों में हुए वितरित

Update: 2022-04-22 09:37 GMT

स्टेट न्यूज़: हरियाणा राज्य जल्द लाल डोरा मुक्त हो जाएगा। जिला महेंद्रगढ़ की कुल 343 ग्राम पंचायत में 55 हजार प्रॉपर्टी कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। शेष प्रॉपर्टी कार्ड बनकर तैयार हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने स्वामित्व योजना के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के बाद स्वामित्व योजना के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने बताया कि जिला की कुल 343 ग्राम पंचायत में 55 हजार प्रॉपर्टी कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। जिला महेंद्रगढ़ में लगभग एक लाख 10 हजार प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जाने हैं। इसके बाद कोई भी नागरिक इस प्रॉपर्टी कार्ड के जरिए लाल डोरा के अंदर आने वाले मकान में प्लाट की रजिस्ट्री करवा सकता है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री होने के बाद मकान मालिकों को उनका मालिकाना हक मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News