हरयाणा न्यूज़: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार जगमोहन ने कहा कि विभाग द्वारा हरियाणा की सभी राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिला (Admission in ITI) लेने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। इस सत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में 15 में से 7 व्यवसायों जिनमें, इलेक्ट्रीशियन, कोस्टमिटोलाजी, सिविंग टेक्नोलॉजी, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर, एयर कंडीशनिंग, पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल है, को दोहरी प्रणाली के अंतर्गत चलाया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राएं संस्थान में प्रशिक्षण के अतिरिक्त इंडस्ट्री, उद्योग सहित विभिन्न सर्विस सेंटर में जाकर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी लेंगे।

उन्होंने कहा कि कौशल भारत स्कीम के तहत भारत के युवाओं का रुख आईटीआई में नवीनतम प्रशिक्षण की तरफ बहुत बढ़ा है। स्किल आईटीआई में पास छात्रों की विदेशों में मांग व विभाग द्वारा आईटीआई को ओर अधिक अपडेट किया जाएगा तथा शिखर की उद्योग संबंधित प्रशिक्षण प्रणाली को लागू करवाया जाएगा।

Tags: