Kurukshetra: अधिकारी को किसान नेता ने जड़ा थप्पड़, मौके पर अफरातफरी

Update: 2025-10-15 09:15 GMT

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी में धान खरीद अनियमितताओं को लेकर भाकियू और प्रशासन आमने सामने आ गए। आज भारी संख्या में किसान डीसी ऑफिस के बाहर लघु सचिवालय के सामने धान की उठान को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की प्रशासन से हुई गर्मागर्मी आरोप है कि किसान नेता ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी को थप्पड़ मारा।

इस मामले में गुरनाम चढ़ूंनी सहित करीब 20 -25 किसानों को हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन चुप्पी बनाए हुए है।

Tags:    

Similar News