Karnal : शराब के नशे में हिंसा की हदें पार, युवक की हत्या कर भागे दोस्त
Karnal करनाल: करनाल में एक युवक की गला दवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या के इल्जाम लगाए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी जांच की जाएगी।
मृतक की पहचान करनाल गली नंबर–6 निवासी 24 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। सोनू पूरा दिन अपने दोस्तों के साथ था। साथ में दोस्तों ने शराब आदि का भी सेवन किया था। जिसके बाद युवकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि सोनू का शव हंसी रोड पर गली नंबर–3 में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की गर्दन पर दवाब के गहरे निशान थे। शिकायत पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में शव को रखवाया गया है।
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनू के दोस्त उसे लेकर रेलवे स्टेशन के पास गए थे। जहां सोनू के साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद दोस्तों ने मिलकर सोनू का गला दवा दिया और मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस मामले की जांच को लेकर सीसीटीवी आदि खंगाल रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच–पड़ताल जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।