Karnal: दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत; व्यक्ति के ऊपर से गुजरा डंपर
Karnal कर्नल: हरियाणा के करनाल में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। डंपर चालक ने ट्रैक्टर चालक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डंपर चालक व्यक्ति को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसा करनाल के रांवर गांव के पास स्थित आवर्धन नहर के निकट हुआ था। हादसे के बाद मौके पर लोगों का तांता लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान शेखपुरा पुलिया निवासी शेरू के रूप में हुई है। शेरू आवर्धन नहर के पास से ट्रैक्टर–ट्रॉली में रेत भरने का काम।करता था।
शेरू के परिवार उसका बूढ़ा पिता और एक बेटा है। शेरू की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने आसपास पूछताछ की। जिसमे सामने आया की डंपर चलाई ने हादसे के वक्त शराब पी रखी थी। डंपर चलते समय वह फोन पर बात भी कर रहा था।
उसी वक्त ट्रैक्टर चालक शेरू मशीन के नीचे ट्रॉली में रेत भरने के लिए मौजूद था। उसी बीच एक डंपर आया और उसने ट्रैक्टर में।टक्कर मार दी। नशे में धुत्त होने के चलते आरोपी ने ध्यान नही दिया और डंपर का पहिया शेरू के पेट पर से गुजर गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी हादसे के वक्त फोन पर बात कर रहा था।
हादसे के बाद आरोपी मौके पर डंपर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। छानबीन जाती है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।