Karnal : पूर्व ससुर के मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-06-24 09:03 GMT
Karnal करनाल : हरियाणा के करनाल में हुई पूर्व ससुर की हत्या का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को घटना के बाद से तलाश का रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसी के गांव टिकरी, कुरुक्षेत्र से धर–दबोचा और पकड़ लिया।
पुलिस को हाइवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पूछताछ की थी। जिसकी जांच करने पर सामने आया था कि पूर्व दामाद ने ससुर की रंजिश के चलते हत्या की है। पहले वह घर गया जब बुजुर्ग वहां नहीं मिला तो उसको ढूंढते हुए आरोपी खेतों पर जा पहुंचा।
जांच पड़ताल में बुजुर्ग की पुत्रवधु ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति, बच्चों ओर ससुर के साथ शुगर मिल के सामने बने मकान में किराए पर रह रही है। उसका पति ठेकेदार के यहां हाइड्रा ड्राइवर का काम करता है। घटना के समय भी पति काम पर ही था। आरोपी सुनील घर आया था लेकिन ससुर का पूछ कर चला गया।
देवी ने बताया कि उसकी ननद कोमल और आरोपी सुनील की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। इस शादी से कोमल के 2 बच्चे है। जिसके बाद कोमल ने चौरा गांव निवासी पंकज सैनी से प्रेम विवाह कर लिया। कोमल के प्रेमविवाह करने के बाद से ही सुनील पूरे परिवार के साथ दुश्मनी रख रहा था।
सुनील ने अपनी पूर्व पत्नी पर आरोप लगाया है उसने उसे बर्बाद किया है और उसके दोनों बच्चों को गायब किया है।सुनील ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे बर्बाद करने में रघुवीर भी शामिल है।इसी के चलते सुनील ने रघुवीर को जान से मारने की धमकी दी थी।
मधुवन पुलिस को ERV –411 ने सड़क पर लाश पड़े होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और जांच में जुट गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने बुजुर्ग के शव, साइकल ओर हत्या के लिए प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया था।
करनाल CIA–1 के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा दिया है। आरोपी सुनील को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या करने को लेकर पूछताछ की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->