Karnal करनाल : सीआईए टीम ने करवाई कर एक आरोपी को नशे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के दौरान आरोपी चूरा पोस्त के साथ पकड़ा गया।
मुखबिर द्वारा गुप्त रूप से दी गई सूचना में बताया गया था कि गांव रंबा निवासी व्यक्ति चूरा पोस्त रखता व बेचता है। जिसके पास हाल में चूरा पोस्त है, जिसे वह बेचने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर CIA असंध टीम ने गांव रंबा में छापेमारी की। CIA टीम के प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 1.705 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे शनिवार को अदालत में।पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
आरोपी के पहचान पानीपत के गांव रेरकला निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम ने मूनक थाना में मामला दर्ज किया है।