Haryana हरियाणा : कैथल के चौशाला गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रीना नामक विधवा महिला ने मुकेश देवी और उनके परिवार पर खेत में बिजली कनेक्शन के लिए उसके नाम से फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है। रीना ने कलायत थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि वह अनपढ़ है और उससे धोखाधड़ी हुई है।
महिला ने कहा कि बिना उसकी सहमति या जानकारी के उसके नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाए गए, जिससे बिजली निगम ने कनेक्शन रद्द कर दिया। हालांकि, रीना का आरोप है कि जांच में लापरवाही बरती जा रही है और उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।