जींद: संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी

Update: 2022-08-11 15:18 GMT

ब्रेकिंग न्यूज़: जींद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा जिला कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकत्र्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष राजू मोर, कार्यशाला जिला प्रभारी दिनेश घिलौड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, राजू मोर, भाजपा जिला महामंत्री डा. राज सैनी, डॉ. ओमप्रकाश पहल, सह प्रवक्ता कर्मबीर सैनी मौजूद रहे 55 प्रतिशत वोट अपने पक्ष में करने का लक्ष्य

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-दो की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन हमारा मुख्य कार्य है और पन्ना समिति, बूथ त्रिदेव समिति और शक्ति केंद्रों की संरचना का महत्वपूर्ण स्थान है।

Tags:    

Similar News

-->